रितिक-सुजैन के बीच 400 करोड़ को लेकर विवाद की बात झूठी है!
रितिक-सुजैन जैसे और भी हैं महंगे तलाकशुदा कपल्स
लेकिन इन सभी खबरों से इतर 30 जुलाई की देर रात को रितिक रौशन के करीबी दोस्त की तरफ से स्टेटमेंट आया कि रितिक और सुजैन के बीच पैसों को लेकर किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है और ये जो 400-380 करोड़ी की खबर है वो पूरी तरह से झूठ है।
स्टेटमेंट के अनुसार "फाइनेंस या पैसा अभी तक रितिक और सुजैन के बीच नहीं आया और ना ही पैसों को लेकर दोनों के बीच किसी तरह की कोई अनबन है। उन्होंने सबकुछ कोर्ट के ऊपर छोड़ दिया है क्योंकि ये मैटर उनके लिए इतना महत्वपूर्ण नहीं है। रितिक जिस तरह के इंसान हैं. उनके लिए अपना परिवार और परिवार की खुशी बेहद मायने रखती है। वो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं।"
"वहीं सुजैन भी एक काम करने वाली महिला हैं जिनका अपना खुद का बिजनेस है। इसलिए दोनों के बीच पैसों या सेटलमेंट को लेकर हुई अनबन की खबरें बेबुनियाद हैं और पूरी तरह से गलत हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












