ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाई धूम, नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ है। फिल्म के इस धमाकेदार ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब जब फाइनली फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है तो इसे लेकर लोगों को उत्साह और जोश भी देखने लायक है। इस फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर हर तरफ धूम मचा दी है और इसके साथ ही ट्रेलर अब YouTube पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
Recommended Video
इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को विक्रम वेधा की विशाल और एडवेंचरस दुनिया की और गहराई से झलक दी है और जिसने फिल्म के लिए उनके उत्साह को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। ये ट्रेलर अपनी रिलीज के बाद से ही यू ट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा हैं। कोई शक नहीं कि ट्रेलर ने दर्शकों के सिनेमाघरों में जाने की एक वजह दे दी है।

फैंस का भी मानना है कि फ्लॉप होती हिंदी फिल्मों की लड़ी को विक्रम वेधा ही तोड़ सकती है। ऋतिक और सैफ का यह एक्शन अवतार लोगों को आकर्षित कर रहा है। इनके अलावा फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रॉमिसिंग रोल्स में हैं।
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications