करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हाथों में हाथ लिए पहुंचे ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद, देंखे तस्वीरें और वीडियो
ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। दोनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं, कभी डिनर करते तो कभी फैमिली फंक्शन में। लेकिन पिछली रात करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दोनों ने हाथों में हाथ लिए रेड कार्पेट पर एंट्री कर सभी के मुंह पर ताला लगा दिया। एक कपल के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक उपस्थिति थी।
करण जौहर ने बीती रात अपना 50वां जन्मदिन काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सलमान खान, अभिषेक- ऐश्वर्या, विक्की- कैटरीना, ऋतिक- सबा, जान्हवी कपूर, करीना- सैफ समेत बॉलीवुड के लगभग सेलेब्स पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लेकिन पार्टी में ऋतिक और सबा की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। जैसे ही इस नए कपल ने एक साथ एंट्री ली, हर किसी की नजरें इन पर जाकर टिक गईं। ऋतिक और सबा ने पार्टी ड्रेस के मामले में ब्लैक ट्यूनिंक कर रखी थी, जिसमें दोनों ही काफी स्टनिंग नजर आ रहे थे। पार्टी में ऋतिक रोशन सभी से सबा को इंट्रोड्यूस कराते भी दिखे। इतना ही नहीं दोनों ने पहली बार पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिए।
अभी तक ऋतिक और सबा ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन पिछले काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, सबा हाल ही में चर्चित वेब सीरीज 'रॉकेट ब्वॉज' में नजर आई थीं।
पिछली रात पार्टी में ऋतिक और सबा को साथ देखकर फैंस भी खुश हैं। वीडियो को देख ऋतिक के एक फैन ने लिखा, 'ऋतिक जेंटलमैन हैं. वो सबा को सबसे मिलवा रहे हैं और पार्टी में उन्हें भी सबके समान इम्पोर्टेंस दे रहे हैं।' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications












