2 साल में ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने राहें की अलग! जानें क्या है पूरा माजरा?

Hrithik Roshan Saba Azad

Hrithik Saba Breakup: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। सुजैन खान के साथ में तलाक के बाद वह एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट करने लगे थे। पिछले दो सालों से दोनों की जोड़ी फैन्स द्वारा काफी पसंद की जा रही थी।

लेकिन पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। इसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा हैरान है। लेकिन अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिरकार बीच से बीच ऐसा क्या हो गया कि दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। दरअसल पिछले लंबे समय से बड़े-बड़े इवेंट में ऋतिक को अकेले ही देखा जा रहा है।

यहां तक कि अनंत अंबानी और राधिका की शादी में भी ऋतिक को अकेले देखा गया। फिर फराह खान की मां की मृत्यु पर भी वह उनसे मिलने के लिए अकेले ही पहुंचे थे। कुछ समय पहले सबा आजाद ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि ऋतिक के साथ में रिलेशनशिप में होने के चलते उनको काम नहीं मिल रहा है।

सबा आज़ाद के मुताबिक ऋतिक के साथ में नाम जोड़ने के बाद से ही उनको लोग काम देना बंद कर चुके हैं।इस पोस्ट के बाद लगातार यह खबर सामने आने लगी कि रितिक और सबा ने ब्रेकअप कर लिया है। साल 2022 में दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार रेडिट के लोग भी यही कह रहे हैं कि 2 साल में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

कुछ लोग तो यह भी कयास लगा रहे हैं कि यह भी हो सकता है कि ऋतिक नहीं सभा को उनसे दूर रहने के लिए सलाह दे दी हो। जिससे कि उनका काम मिल पाए। हालांकि इससे पहले भी ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की चर्चा होने लग गई थी। लेकिन बाद में दोनों ने साथ आकर इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह अलग नहीं हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hrithik roshan saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X