टूट जाएगी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, एक्शन-कॅामेडी फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री !

By Filmibeat Desk

कोरोना का काल में कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में खड़ी है। सिनेमाघर खुले नहीं होने के कारण कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो कि अपनी आगामी फिल्मों को भी साइन कर रहे है। इस वक्त हर दूसरी फिल्म को लेकर जिस स्टार्स का नाम चर्चा में है वो हैं ऋतिक रोशन।

कृष की नई सीरीज को लेकर ऋतिक रोशन ने अभी शूटिंग नहीं शुरू की है। लेकिन सुपर 30 और वॅार फिल्म के बीते साल सुपरहिट होने के नाते ऋतिक के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। खबर ये आ रही है कि रोहित शेट्टी ने ऋतिक रोशन के साथ मिलकर एक कॅामेडी फिल्म करने का मन बना लिया है। इसकी स्क्रिप्ट भी फाइनल हो गई है।

Hrithik Roshan, Rohit Shetty

बताया जा रहा है कि अपने जोनर में रहते हुए रोहित शेट्टी ने ऋतिक के स्टाइल और फैंस के बीच की डिमांड को देखते हुए एक्शन प्लस कॅामेडी फिल्म की कहानी ऋतिक के पास पहुंचा दी। अमर उजाला की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋतिक इस तरह के किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इसकी जानकारी अभी ऋतिक ने अपने टीम को नहीं दी है।

ऋतिक ने इसके लिए हामी भर दी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। देखा जाए तो रोहित शेट्टी और ऋतिक दोनों के पास ही आगामी समय के लिए ढेर सारी फिल्में पहले से लिस्ट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X