20 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर दस्तक दे रही ऋतिक रोशन की 'कोई मिल गया' फ़िल्म, इस दिन होगी रिलीज़

Koi Mil Gaya Film Re Released

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उम्दा एक्टर्स में शुमार हैं। बता दें कि इसी बीच उनके फैंस के लिए गुड न्यूज़ सामने आ रही है। दरअसल आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म को 20 साल पहले 8 अगस्त साल 2003 में रिलीज किया गया था। यहां तक कि आज की जनरेशन भी इस फिल्म को काफी पसंद करती है। अब फिल्म के 20 साल पूरे होने पर इस फिल्म के मेकर्स पेंट के लिए एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।

रोहित और जादू की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर मचाएगी धमाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया और अब दर्शक रोहित और जादू की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

20 साल बाद फिर रिलीज हो रही 'कोई मिल गया'

'कोई मिल गया' फिल्म उस वक्त कि भारत में बतौर सुपर हीरो पहली फिल्म रही। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भी खूब प्यार मिला। बता दें कि 8 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज़ हुए 20 साल हो जाएंगे और इसी मौके पर फिल्म के मेकर्स इसे एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। इस मूवी को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के साथ 30 अलग-अलग शहरों के पीवीआर और आईनॉक्स में 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

राकेश रोशन ने दिया इंटरव्यू

इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज पर डायरेक्टर राकेश रोशन ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया और उन्होंने कहा कि "ये एक बहुत ही इमोशनल फिल्म है, जिसमें मेंटली चैलेंज्ड लड़के की जर्नी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में मां के साथ उसकी दोस्ती और गर्लफ्रेंड निशा के साथ उसकी खूबसूरत दोस्ती की कहानी भी दर्शाई गई है। उसकी गर्लफ्रेंड उसे ऐसे ही एक्सेप्ट करती है जैसा कि वह है। जिसके बाद में जादू आता है और एक ऐसा एलियन दोस्त उसका बन जाता है जो कि इमोशन उसकी आंखों से छलकते हैं।"

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X