War 2 में साथ दिखेंगे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, खुद एक्टर्स ने कर डाला कंफर्म!

hrithik-roshan-and-jr-ntr-just-confirmed-war-2-in-a-tweet-all-set-to-lock-horns

War 2 Starcast: कई दिनों से अफवाहें थीं कि यशराज फिल्म्स की वॉर 2 में ऋतिक रोशन और RRR स्टार जूनियर एनटीआर साथ दिखने वाले हैं। फैंस दिल थामे इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब RRR स्टार के जन्मदिन के मौके पर खुद दोनों कलाकारों ने वॉर 2 को कंफर्म कर दिया है।

यशराज फिल्म्स अपनी स्पाई यूनिवर्स को अलग स्तर पर ले जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे, वहीं जूनियर एनटीआर इस फिल्म में ऋतिक के साथ टकराते दिखेंगे.. जो जाहिर तौर पर आने वाले समय के सबसे यादगार दृश्यों में से एक साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।

ऋतिक रोशन ने Jr Ntr को किया बर्थडे विश

ऋतिक ने जूनियर NTR को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे तारक। तुम्हारा दिन खुशहाल हो और आने वाला साल एक्शन से भरा हो। मैं युद्धभूमि पर तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूं। जब तक हम मिलते नहीं तब तक तुम्हारे दिन शांति और खुशियों से भरे हों.."

RRR स्टार ने दिया जवाब

ऋतिक के ट्वीट पर जवाब देते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा- "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर! आपको भी दिन गिनना शुरू कर देना चाहिए.. आशा है कि आप यह सोचकर अच्छी नींद लेंगे कि आगे क्या होगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप युद्धभूमि में अच्छी तरह से आराम कर के आएं, जल्द ही मिलते हैं!"

पैन इंडिया फिल्म

कोई शक नहीं कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर की इस बातचीत के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हो चुके हैं। बता दें, ये एक्शन ड्रामा एक पैन इंडिया फिल्म होगी। लिहाजा मेकर्स ने एक बॉलीवुड सुपरस्टार और एक साउथ सुपरस्टार को साथ लाने की प्लानिंग की है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये स्ट्रैटेजी काफी काम आने वाली है। साथ ही फिल्म को भारी भरकम बजट पर बनाया जाएगा। कहा जा रहा है इस फिल्म में एक्शन और स्टंट दृश्यों का स्तर काफी ऊपर जाने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: war 2 hrithik roshan jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X