एक क्लास में पढ़ते थे बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार, तस्वीर सामने आते ही भड़के लोग, बोले- 'ये तो आउटसाइडर..'

कई बार हम कुछ सितारे को अक्सर एक साथ नहीं देखते हैं तो कई सवाल उठते हैं। आज ऐसे ही दो सितारों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये दोनों सितारे भले ही एक साथ नजर ना आते हों और ना ही साथ में कोई फिल्म की हो लेकिन दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।
पता चला है कि बॉलीवुड के दोनों बॉडी बिल्डर सुपरस्टार एक साथ एक स्कूल और यहां तक की ही क्लास में पढ़ते थे। जी हां, ये सितारे कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम है।
दोनों की एक दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों को स्कूल यूनिफॉर्म पहने और क्लास की तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
इस तस्वीर में ऋतिक को ऊपर से दूसरी पंक्ति में एक सफेद शर्ट और टाई पहने हुए है। जॉन अब्राहम को एक चमकदार मुस्कान के साथ भूरे रंग की शर्ट पहने हुए तीसरी पंक्ति के कोने में खड़े हुए देखा जा सकता है।
करियर की शुरुआत
ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मों की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी और उनको सफलता फिल्म 'कहो ना प्यार है' से मिली थी। लेकिन जॉन अब्राहम ने 2003 में बिपाशा बसु के साथ अभिनीत फिल्म 'जिस्म' से डेब्यू किया था और इस फिल्म के रिलीज होते ही वो छा गए थे और लोगों को काफी पसंद आए थे। फिलहाल दोनों इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।
लोग क्या बोले
एक ने लिखा, और जॉन का कहना है कि वह एक "आउटसाइडर" है। एक ने लिखा, ''मुझे तो कोने में अनिल कपूर भी दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''जॉन तो ऋतिक से बड़े हैं फिर साथ में कैसे।'' एक ने लिखा, ''लेकिन जॉन ने कहा था कि वो मिडिल क्लास बैकग्राउंड से है।'' एक ने लिखा, ''ये जॉन की बचपन की तस्वीर नहीं है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications