मैं नर्क में रह रही हूं, मेरा परिवार मुझे छोड़ चुका है - ऋतिक रोशन की बहन सुनैना के खुलासे
ऋतिक रोशन के परिवार में वापस सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा था कि उनकी बहन सुनैना रोशन अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन सुनैना ने साफ किया कि ये खबरें झूठी हैं। सुनैना का कहना है कि वो आखिरी बार अस्पताल लंदन में गई थीं, अपनी शराब की लत छुड़वाने के लिए।
इसके बाद उनके पिता राकेश रोशन को कैंसर हो गया और वो वापस परिवार के पास लौट आई थीं। तब से वो दवाईयों से दूर हैं। हालांकि सुनैना और उनके परिवार के बीच काफी मतभेद चल रहे हैं और परिवार उन्हें छोड़ चुका है, इस बात का खुलासा सुनैना ने खुद किया।
सुनैना रोशन काफी सालों पहले कैंसर से जूझ रही थीं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ ढाल बनकर खड़ा था। इसके बाद सुनैना रोशन ने तीन असफल रिश्ते देखे हैं। लेकिन इसके बावजूद, उनकी मज़बूती थी उनका परिवार। लेकिन फिलहाल सुनैना का परिवार उनसे काफी नाराज़ चल रहा है।

हाल ही में खबर थी कि सुनैना टीवी एक्ट्रेस डेलनाज़ ईरानी के Ex- Husband राजीव पॉल को डेट कर रही थीं। राजीव खुद भी एक टीवी एक्टर हैं। राजीव और डेलनाज़ दोनों एक साथ अपने तलाक के बाद बिग बॉस में भी दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications