..................... ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण बनेंगे कृष्ण और द्रौपदी | Hrithik roshan and Deepika Padukone to play Krishna and Draupadi - Hindi Filmibeat

Casting Alert: ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म, बनेंगे कृष्ण-द्रौपदी!

इस समय बॉलीवुड में दो पौराणिक फिल्मों की बात चल रही है - पहली नितेश तिवारी की रामायण और दूसरी मधु मंटेना की महाभारत। अब खबर है कि मधु मंटेना की महाभारत में ऋतिक रोशन भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण पहले से ही द्रौपदी की भूमिका में हैं। फिल्म चित्रा बनर्जी की किताब The Palace Of Illusions पर आधारित है जो द्रौपदी के पक्ष से महाभारत की कहानी कहती है।

hrithik-roshan-and-deepika-padukone-to-play-krishna-and-draupadi

गौरतलब है कि कृष्ण और द्रौपदी सबसे अच्छे दोस्त थे। चौपड़ के खेल में जब पांडव, द्रौपदी को दांव में हार गए तो कौरवों ने हस्तिनापुर की भरी सभा में द्रौपदी का चीर हरण किया था।

इस दौरान, द्रौपदी सभा में मौजूद हर पुरूष से मदद की गुहार करते थक गईं और अंत में उन्होंने अपने सखा श्रीकृष्ण को मदद के लिए याद किया। पुराण की मानें तो द्रौपदी के आह्ववान के बाद दु:शासन, द्रौपदी की साड़ी खींचते खींचते थक गया लेकिन साड़ी खत्म ही नहीं हुई।

अब देखना है कि द्रौपदी और कृष्ण की इस दोस्ती को दीपिका और ऋतिक वाकई परदे पर उतारते हैं या नहीं। वैसे इस महाभारत के लिए हमारे पास भी कास्टिंग के कुछ अच्छे सुझाव हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X