..................... Hrithik Roshan and Deepika Padukone in Satte Pe Satta remake - Hindi Filmibeat

फराह खान - रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक - ऋतिक रोशन के साथ फाईनल हुईं ये ब्लॉकबस्टर हीरोइन!

By Staff

फराह खान और रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक की चर्चा काफी समय से हो रही है। खबर थी कि फिल्म के लिए फराह खान ने शाहरूख खान और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया है। लेकिन फिर शाहरूख खान ने अपना ब्रेक अनाउंस कर दिया और फिल्म की चर्चा धीमी पड़ गई। अब खबर है कि फिल्म के लिए फराह खान ने ऋतिक को अप्रोच किया।

फराह को ऋतिक ने मौखिक रूप से फिल्म की हां भी दे दी थी। लेकिन अब सवाल उठता है कि ऋतिक की हेमा मालिनी कौन बनेगा? तो ऐसा नाम सामने जिसे सुनकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। और वो नाम है - मिसेज़ रणवीर सिंह! जी हां, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आखिरकार पहली बार साथ आने जा रहे हैं।

इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम यशराज फिल्म्स की ठग्स के लिए सामने आया था। लेकिन फिर ऋतिक को बिना बताए उस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया और आमिर खान को फिल्म सौंप दिया गया। ऋतिक और दीपिका को साथ में देखने के लिए फैन्स ने काफी इंतज़ार किया है।

hrithik-roshan-and-deepika-padukone-in-satte-pe-satta-remake

अब देखना है कि रोहित और फराह का ये प्रोजेक्ट फ्लोर पर कब जाता है। फिलहाल तो दीपिका पादुकोण छपाक और रणवीर सिंह की 83 के साथ व्यस्त हैं। वहीं ऋतिक रोशन सुपर 30 के बाद यशराज फिल्म्स की टाईगर Vs ऋतिक फिल्म में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X