ऋतिक रोशन और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की फरहान अख्तर के 'तूफ़ान' की दिल खोलकर तारीफ- Video

फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर अभिनीत स्पोर्ट्स- ड्रामा फिल्म तूफान को सेलेब्स द्वारा खूब सराहा जा रहा है। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म को अब क्रिकेटर हरभजन सिंह और ऋतिक रोशन की तारीफ भी मिल रही है।

अपने सोशल मीडिया पर, हरभजन ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया है और बताया कि कैसे उन्होंने भाग मिल्खा भाग की जोड़ी - राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान की पर्दे पर वापसी को एन्जॉय किया। एक स्पोर्ट्स फिल्म को एक प्रसिद्ध क्रिकेटर से तारीफ मिलना शायद अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

toofaan

कैप्शन में उन्होंने लिखा,"What a movie #Toofaan take a bow @faroutakhtar keep making such movies and inspiring ❤️🤗🙏🙏"

वहीं, ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म में फरहान अख्तर के परफॉर्मेंस की तारीफ़ की है। वे लिखते हैं,"An AMAZING performance! Farhan you embodies the character so well man! Brilliant! 🙌🏻"

बी-टाउन सेलेब्स, कैटरीना कैफ, करण जौहर, वाणी कपूर, ईशान खट्टर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की सराहना की है।

फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक शाह और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। "तूफ़ान" को अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। तूफ़ान का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X