..................... सत्ते पे सत्ता रीमेक के लिए फाईनल हैं ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा | Hrithik Roshan and Anushka Sharma team up for Satte Pe Satta remake - Hindi Filmibeat

सत्ते पे सत्ता रीमेक - फाईनल हुई स्टारकास्ट, दिसंबर 2020 BOOKED, जानिए डीटेल्स

फराह खान और रोहित शेट्टी के सत्ते पे सत्ता रीमेक पर बात काफी समय से चल रही है और अब आखिरकार फिल्म की स्टारकास्ट फाईनल हो चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा पहली बार एक साथ परदे पर आने जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है और फिल्म को केवल आपसी बातचीत के बाद हां कही है।

फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद की जाएगी। फिल्म दिसंबर 2019 में फ्लोर पर जाएगी और माना जा रहा है कि दिसंबर 2020 में ये फिल्म रिलीज़ होगी। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज़ को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।

hrithik-roshan-and-anushka-sharma-team-up-for-satte-pe-satta-remake

फिल्म की लीड कास्ट के लिए सबसे पहले शाहरूख खान का नाम सामने आ रहा था जिसके बाद फिल्म में ऋतिक रोशन फाईनल किए गए। वहीं हीरोइनों के लिए पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ में कड़ी टक्कर चल रही थी। बाद में फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बीच टक्कर चल रही थी।

लेकिन अब ये तय माना जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा पहली बार दर्शकों के सामने इस मज़ेदार रीमेक में परोसे जाएंगे। जहां ऋतिक रोशन अमिताभ बच्चन के डबल रोल में नज़र आएंगे वहीं अनुष्का शर्मा हेमा मालिनी के किरदार में नज़र आएंगी।

वैसे बॉलीवुड में फिलहाल कई रीमेक फिल्मों पर काम चल रहा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X