सत्ते पे सत्ता रीमेक में ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगी ये एक्ट्रेस, पहली बार बनेगी जोड़ी?

रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही फराह खान की सत्ते पे सत्ता रीमेक लंबे समय से चर्चा में है। पहले अफवाह थी कि इस रीमेक के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी होगी। और फिल्म का नाम होगा- सेवेन। दिवाली के मौके पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा पहली बार एक फिल्म में दिखने वाले हैं। कोई शक नहीं कि ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने वाली है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

Satte Pe Satta

अनुष्का से पहले, इस फिल्म से दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब अनुष्का का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है।

इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा फिल्म सत्ते पे सत्ता काफी पॉपुलर रही थी। यह सात भाइयों की कहानी है। बता दें, यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था।

खास बात है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में भी ऋतिक रोशन ने ही उनका रोल निभाया था। और अब फिर एक बार ऋतिक बिग बी का किरदार पर्दे पर उतार सकते हैं। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन के 6 भाइयों के रोल में सुधीर, शक्ति कपूर, गूफी पेंटल, कंवलजीत सिंह, विक्रम साहू और सचिन थे। देखना दिलचस्प होगा कि रीमेक में इन किरदारों के लिए किन एक्टर्स को फाइनल किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X