..................... Fighter के सेट पर स्पॉट हुए Hrithik Roshan और अनिल कपूर | Hrithik Roshan and Anil Kapoor spotted on the sets of Fighter, Pics - Hindi Filmibeat

Fighter के सेट पर स्पॉट हुए Hrithik Roshan और अनिल कपूर, जानिए कहां चल रही है फिल्म की शूटिंग?

fighter,

सुपरस्टार ऋतिक रोशन जिनको ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता है, उनको लेकर मशहूर है कि वो एक्शन फिल्में इतनी खूबसूरती से करते हैं कि लोगों के दिलों में वो घर कर जाती हैं। बीते कुछ समय से वो एक ऐसी ही फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म फाइटर की, जिसके लिए ऋतिक रोशन इस वक्त कड़ी मेहनत कर रहे हैं,

और इस फिल्म में कई दमदार एक्शन सीन्स के साथ वो धमाका भी करते नजर आने वाले हैं। इस वक्त इस फिल्म से स्टार्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जो कि सीधे फिल्म के सेट से सामने आईं हैं।

दरअसल इस फिल्म की शूटिंग असम में जारी है और छोटे से ब्रेक के बाद स्टार्स ने इसकी शुरुआत की है। जी हां, असम से इस वक्त कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं

तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं

ऋतिक रोशन हमेशा की तरह इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं अनिल कपूर फिर से अपनी फिटनेस के साथ सुर्खियों बटोर रहे हैं। ये तस्वीरें असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सामने आई हैं जहां ये सितारे शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

ऋतिक- दीपिका

ऋतिक- दीपिका

उनको अभी भी जिम में पसीना बहाते देखा जाता है। अनिल कपूर कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग से जुड़े हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन पहली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

 2024 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है

2024 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है

इसके पहले ये जोड़ी बड़े पर्दे पर कभी साथ नहीं देखी गई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर रोशन को आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

बड़ी कास्ट के साथ धमाका करते हुए नजर आने वाले

बड़ी कास्ट के साथ धमाका करते हुए नजर आने वाले

लोगों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। इसके अलावा अनिल कपूर तख्त को लेकर खबरों की हिस्सा हैं जो कि काफी बड़ी कास्ट के साथ धमाका करते हुए नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X