OPENING 2019 : बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे दो सुपरस्टार्स , दो शानदार बायोपिक के साथ
बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हमेशा ही दिलचस्प होते हैं। और जब क्लैश दो दु्श्मनों का हो तो और भी चटखारे लेकर लोग बॉक्स ऑफिस का इंतज़ार करेंगे। फिलहाल तो आसार यही हैं कि जनवरी 2019 का 26 जनवरी वीकेंड आपके लिए काफी मसालेदार होने वाला है। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने होंगे ऋतिक रोशन और कंगना रनौत।
अगर पर्सनल लाइफ छोड़ भी दी जाए तो भी ये क्लैश काफी धमाकेदार होगा। ऋतिक रोशन की सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बनी बायोपिक है। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका, झांसी की रानी पर बनी बायोपिक।

फिलहाल दोनों ही फिल्मों की शूटिंग चल रही है और दोनों ही समय से पीछे चल रही हैं। सुपर 30 जहां, इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होनी थी वहीं दूसरी तरफ, कंगना रनौत की मणिकर्णिका की रिलीज़ डेट पहले अप्रैल थी जो बाद में बढ़कर अगस्त की गई। अब तय है कि फिल्म काफी लंबे समय के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।
[शाहरूख - सलमान - अक्षय और ऋतिक की ज़ोरदार टक्कर, एक IN बाकी सब OUT!]
दिलचस्प ये भी है कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 बायोपिक विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। विकास की क्वीन ने ही कंगना रनौत को बॉलीवुड में सही मायनों में पहचान दी थी।
अब दोनों फिल्में 26 जनवरी वीकेंड पर भिड़ेंगी जो कि काफी अहम वीकेंड है और हर साल की ओपनिंग में ज़बर्दस्त प्रदर्शन करता है क्योंकि आम तौर पर ये साल की पहली छुट्टी होती है। हमारा यकीन ना हो तो यहां 26 जनवरी पर रिलीज़ हुई फिल्मों का हाल देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications