तुसाद में सबसे ज्यादा चूमे जाते हैं रितिक रोशन!

रितिक का पुतला तुसाद के उन टॉप टेन मूर्तियों में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा देखा जाता है। पिछले साल यह रिकार्ड शाहरूख खान के नाम था लेकिन इस बार यह ताज सजा है रितिक के नाम। आपको बता दें कि तुसाद में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और सचिन तेंदुलकर के भी पुतले हैं। तुसाद मोम के पुतले के लिए दुनिया भर में चर्चित हैं।
आपको जानकर हैरत होगी की जो लोग रितिक के पुतले को किस करते हैं, उनमें 20 प्रतिशत पुरूष एवं 80 प्रतिशत महिलाएं हैं और इनकी उम्र 30 साल से कम है। करीना से पहले रितिक ही तुसाद के सबसे कम उम्र के भारतीय थे जिनको इस म्यूजियम में जगह मिली थी।
रितिक की मोम मूर्ति चार महीने में बनी एवं इसे बनाने में 150,000 पाउंड का खर्च आया। हाल ही में रितिक की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के हिट होने से भी रितिक के चाहनेवालों में इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद लोग और बेताबी से रितिक को देखने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











