अग्निपथ मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती रहीः रितिक रोशन
अपनी आने वाली फिल्म 'अग्निपथ' के बारे में रितिक रोशन का कहना है कि इस एक्शन थ्रिलर के रीमेक में काम करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही। आपको बता दें कि रितिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की 1990 में आई फिल्म अग्निपथ के किरदार विजय दिनानाथ चौहान के किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म 'कहो ना प्यार है' से फिल्म की दुनिया में कदम रखने वाले रितिक 'अग्निपथ' में अमिताभ के ही नख्शेकदम पर चलते दिखाई देंगे।
क्या 'अग्निपथ' अभिनेता के तौर पर रितिक की छवि बदल पाएगी। इस सवाल पर 38 वर्षीय रितिक ने कहा कि यह मेरे हाथ की बात नहीं है। हम फिल्म को सफल बनाने के लिए वह सब कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। छवि बदलने में मैं भरोसा नहीं करता। मैं केवल अपनी पसंदीदा फिल्में करता हूं और कभी नहीं सोचता कि फिल्म मेरी छवि बदलेगी या नहीं।
आगे उन्होंने कहा 'अग्निपथ' के मामले में, मुझे लगता है कि यह मेरी अब तक की सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण भूमिका वाली फिल्म है, खास कर क्लाइमेक्स सीन। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता।
रितिक की पिछले साल आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' सफल रही थी। वर्ष 1990 में मुकुल आनंद ने 'अग्निपथ' का निर्देशन किया था जिसमें अमिताभ की मुख्य भूमिका थी। अब करण जौहर ने इसका रीमेक बनाया है जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म में रितिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications