शाहरूख और आमिर से ज्यादा पॉपुलर हुए रितिक
करण जौहर की फिल्म अग्निपथ के हिट होते ही बॉलीवुड के एक्टर रितिक रोशन की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। उनकी इसी लोकप्रियता ने उन्हें शाहरूख खान और आमिर खान से ऊपर ला खड़ा किया है।
जी हां हाल ही में एंटरटेनमेंट रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म द्वारा किये गए सर्वे में रितिक को दूसरे पायेदान पर आ चुके है। इनसे उपर हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान रितिक से उपर हैं। जी हां टॉप टेन की इस लिस्ट में जॉन अब्राहम को 10वां स्थान मिला है।
वैसे आजकल बॉलीवुड का यह सुपर हीरो अपनी आने वाली फिल्म क्रिश की शूटिंग के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।यहा तक कि वो इन दिनों ना तो किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और ना ही किसी से मिल रहे हैं। इस समय उनका एक ही सपना है अपनी होम प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म पर ध्यान देना।


Click it and Unblock the Notifications