मैं अमिताभ बच्चन के सामने कुछ नहीं हूं: रितिक
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा निभाये गये विजय दीनानाथ चौहान के किरदार को फिर से जीवंत करने वाले अभिनेता रितिक रौशन ने कहा है कि वर्ष 1990 में आयी फिल्म की स्टाइल और व्यक्तित्व के मामले में रीमेक के मेरे किरदार से कोई तुलना नहीं है।
रितिक का कहना है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की नकल नहीं की है। अपनी बात रखते हुए रितिक ने कहा कि जब आप मेरे किरदार विजय को देखेंगे तो आप इसे काफी अलग पाएंगे। लोग विजय दीनानाथ चौहान को देखने आएंगे लेकिन जब वह मुझे देखेंगे तो उन्हें लगेगा कि मैं विजय की तरह नहीं दिखता हूं।
ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसका अपना कोई स्टाइल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह विजय, विजय दीनानाथ चौहान नही है। वह एक आम इंसान है। लोगों को मुझे दिमाग में रख कर फिल्म देखना चाहिए। यहां तक कि रीमेक के प्रोमो में भी रितिक अमिताभ बच्चन की शख्सियत से बिल्कुल अलग दिखाई पड़े हैं।
रितिक, बच्चन से तुलना किये जाने पर घबराए हुए नहीं हैं जिससे ऐसा लगता है कि इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना अलग अंदाज अपनाया है। करन मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों के लिए 26 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications