रितिक रौशन के लिए साल 2013 रहा सबसे मुश्किल- जन्मदिन स्पेशल!

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में एक सुपरस्टार की एंट्री हुई और वो थे राकेश रौशन के बेटे रितिक रौशन। अपने सिक्स पैक और चार्मिंग पर्सनैलिटी से रितिक रौशन ने यंगस्टर्स को खासतौर पर लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया। रितिक रौशन की फिल्म कहो ना प्यार है ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की और साथ ही रितिक रौशन को बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बीच लाकर खड़ा कर दिया। बहुत ही कम ऐसे स्टारसन्स होते हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर हिट स्टार की लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है। रितिक उन्हीं कम स्टारसन्स में से एक थे। रितिक रौशन का आज 40वां जन्मदिन है और अपने इस जन्मदिन पर वो किसी भी तरह की पार्टी या सेलिब्रेशन नहीं कर रहे हैं। क्योंकि इस जन्मदिन पर वो अपनी पत्नी और बचपन की दोस्त सुजैन के साथ नहीं हैं।

रितिक रौशन के लिए आज का दिन उतना खास नहीं है जितना पिछले सात तक था। जन्मदिन होने के बावजूद रितिक रौशन मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं ताकि उनसे कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ सवाल ना करे। रितिक रौशन और सुजैन रौशन के लिए ये पिछला साल बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। साल की शुरुआत ही काफी मुश्किलों भरी रही और साल के अंत तक रितिक और सुजैन एक दूसरे से अलग ही हो गये। रितिक रौशन के हर मुश्किल भरे समय में सुजैन रौशन ने उनका काफी साथ दिया और रितकि-सुजैन की जोड़ी बॉलीवुड की एक आइडियल जोड़ी थी। लेकिन रितिक रौशन और सुजैन ने अलग होने का फैसला करके लोगों का ये भ्रम भी तोड़ दिया।

रितिक रौशन के लिए साल 2013 बहुत मुश्किलों भरा रहा सिर्फ रिलेशनशिप को लेकर ही नहीं बल्कि उनके बच्चों और उनके खुद के स्वास्थ्य को लेकर भी ये साल कठिन था। हर साल मीडिया से अपने जन्मदिन पर मिलकर सेलिब्रेट करने वाले रितिक रौशन इस साल अपने जन्मदिन को बहुत ही सादगी और शांति के साथ मना रहे हैं।

आइये जानते हैं साल 2013 में क्या क्या घटा रितिक की जिंदगी में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X