ऋतिक रोशन का धमाकेदार रिकॉर्ड- 18 साल के बाद इस ब्लॉकबस्टर ने तोड़ दिया!
18 साल पहले ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज हुई थी, जिससे बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कई ऐसे धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.. चाहे वह सलमान हों या आमिर खान। इन्हीं रिकॉर्ड में एक था- सबसे लंबे तक भारत में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी कायम करने का।
सलमान की 5 फिल्में FINAL- कॉमेडी, ड्रामा, डांस और धमाकेदार एक्शन!
बता दें, 18 सालों के बाद अब हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने ऋतिक की इस धमाकेदार रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी अभी तक तगड़ी है। भारत में फिल्म ने 222 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि हॉलीवुड फिल्म होते हुए भी ऐवेंजर्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। आंकड़ों से साफ है कि आज भारत में हॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ आंकड़ों को देखा जाए तो भारत में सुपरहीरो फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, 8 जून को जुरासिक वर्ल्ड भी रिलीज होने वाली है।
यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











