रितिक ने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
राकेश रोशन के बेटे और आज बॉलीवुड में सुपरहीरो की पहचान बना चुके रितिक रोशन को बॉलीवुड में 12 साल हो चुके हैं। इस अवसर पर आज रितिक ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। ट्विटर पर अपने पोस्ट में रितिक ने कहा, वास्तव में 12 वर्ष हो गए। शानदार, प्रशंसकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
रितिक ने 2000 में अपने पिता की फिल्म कहो न प्यार है से शानदार तरीके से बॉलीवुड में प्रवेश किया। कहो न प्यार है को शानदार सफलता मिली। रितिक की बाद में प्रदर्शित फिल्मों को पहले जितनी सफलता नहीं मिली, लेकिन अभिनेता के तौर पर वह दिन प्रति दिन निखरते चले गए।
इसके बाद इनकी फिल्म कोई मिल गया जबरदस्त हिट रही। फिर कृष, धूम 2, जोधा अकबर और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी शानदार फिल्में दीं। अग्निपथ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे रितिक ने कहा, जरूरत है कि अगले 12 वर्षो को और भी अच्छा बनाने की।


Click it and Unblock the Notifications