बिग बी का रोल नही करेंगे रितिक
अभिनेता रितिक रोशन ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ के रीमेक में काम करने से मना कर दिया है। फिल्म का निर्देशन करन जौहर करने वाले है। फिल्म में रितिक को अमिताभ द्धारा निभाए गए किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका करने के लिए कहा गया था लेकिन रितिक ने फिल्म में काम करने से साफ इंकार कर दिया है।
रितिक का कहना है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश की तारिखें और अग्निपथ की तारिखें एक ही समय पर है जिससे वे चाहकर भी फिल्म नही कर पाएंगे। रितिक के मना करने पर करन ने अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका में लेने की सोची है।
अभि इस रोल को पाकर काफी खुश है क्योंकि वे अपने करियर में एक बार अपने पिता के रोल को करना चाहते थे सो उन्हे मौका मिल गया। इस फिल्म के लिए अमिताभ को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
अब देखना है कि अभिषेक अपने पिता के रोल के साथ कितना न्याय कर पाते है।


Click it and Unblock the Notifications