रितिक बनेंगे प्रिस आफ इंडिया
रितिक रोशन आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर में अकबर बनने के बाद शिरिष कुंदर की एतिहासिक फिल्म प्रिंस आफ इंडिया में भी मुख्य भूमिका करेंगे. जोधा अकबर करने के बाद रितिक के पास एतिहासिक फिल्मों के कई प्रस्ताव आ रहे हैं. रितिक की अब इन फिल्मों में रुचि नही है लेकिन शिरिष से उनकी काफी पुराने समय से अच्छी दोस्ती है और संभव है कि रितिक शिरिष की फिल्म को करने के लिये तैयार हो जायेंगे.
शिरिष ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म जानेमन निर्देशित की थी और इस समय वे फिल्म जोकर बना रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. साथ ही वे एक एतिहासिक फिल्म प्रिंस आफ इंडिया बनाना चाहते हैं और इसमें वे रितिक को लेने की योजना बना रहे हैं. शिरिष इस फिल्म को जोकर के बाद शुरु कर देंगे.


Click it and Unblock the Notifications