kICKED: शाहरूख - सलमान को एकसाथ ऋतिक रोशन का ज़ोरदार झटका...धमाकेदार टक्कर!
Recommended Video

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं ऋतिक रोशन की कृष 4 दिसंबर 2018 में रिलीज़ होगी और शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म से क्लैश होगी। वहीं शाहरूख और ऋतिक, दोनों ही अपनी अपनी फिल्मों में डबल रोल में होंगे।
अब खबर है कि फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो भी होंगे और विलेन भी! कुछ याद आया? जी हां, सलमान खान की किक 2 का प्लॉट भी यही था। जिस पर अभी भी काम चल रहा है।

कृष 4 से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि ऋतिक रोशन पॉज़िटिव और निगेटिव दोनों पहलुओं को एक साथ छूना चाहते थे और इसके लिए इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती थी।
हालांकि पिछली फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल निभाया है। वहीं, अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन डबल रोल निभा चुके हैं।
पर फिलहाल तो सबसे दिलचस्प ट्विस्ट यही है कि ऋतिक रोशन की कृष 4 और सलमान खान की किक 2 का थीम एक ही होगा। ऐसे में ऋतिक रोशन अब सीधा सलमान खान से भिड़ गए हैं।
वैसे ऋतिक काफी समय से सलमान खान से भिड़े हुए हैं। यकीन ना हो तो हम दिला देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications
