फिल्म 'अग्निपथ' से रितिक पहुंचे टॉप पर

Hrithik Roshan
इन दिनों अगर बॉलीवुड में कोई बेहद खुश है तो वो है करण जौहर क्योंकि उनकी फिल्म अग्निपथ के टीवी राइट्स 41 करोड़ में बिके हैं। करण की इस फिल्म में रितिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया है।

हम आपको बता दें कि करण की फिल्म को मिली इतनी बड़ी रकम अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऑफर नहीं किया गया है। इस फिल्म के प्रोमोज को भी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। लोग रितिक को विजय दीनानाथ चौहान के रूप में देखने को काफी उत्सुक हैं। जिसे काफी पहले पर्दे के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन निभा चुके हैं।

टीवी राइट्स के मामले में रितिक इस रकम के साथ शाहरुख खान और आमिर खान से भी आगे निकल चुके हैं। शाहरुख की फिल्म रॉ वन और आमिर की फिल्म धुआं को 'अग्निपथ' से कम राशी मिली है।

इस फिल्म में रितिक के साथ कई ऐर चर्चित चेहरे हैं जिन्हें आप इस जनरेशन की अग्निपथ में देख कर हैरान रह जाएंगे। इसमें संजय दत्त कांचा के किरदार में नज़र आएंगे वहीं ऋषि कपूर भी करण की अग्निपथ में विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X