तू मेरी के बाद अब मेहरबान से रिकॉर्ड बनाएंगे सेक्सी कैट व हॉट रितिक!
कैटरीना कैफ और रितिक रौशन की जोड़ी फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से ही दर्शकों के दिल को भा गयी थी। जब से खबर आई कि रितिक और कैटरीना फिल्म बैंग बैंग में साथ नज़र आने वाले हैं तो दर्शकों की उत्सुकता सांतवे आसमान पर पहुंच गयी। दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी ये जोड़ी उनके दिल को छुएगी और उनकी उम्मीदों से बढ़कर उनका एंटरटेनमेंट करेगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही, बैंग बैंग का टीजर दर्शकों को इतना पसं आया कि लोगों ने बार बार उसे देखकर यू ट्यूब के सबसे हिट ट्रेलरों में बैंग बैंग को शामिल कर दिया।
कुछ ऐसा ही धमाका हुआ जब बैंग बैंग का गाना तू मेरी रिलीज हुआ। तू मेरी गाना लोगों को इतना पसंद आया कि अभी तक यू ट्यूब पर करीब 44 लाख 56 हजार लोग से भी ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं। इस गाने में रितिक रौशन और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं। गाने में रितिक रौशन बेहद हॉट नजर आ रहे हैं और साथ ही कैटरीना कैफ भी बेहद हॉट दिख रही हैं। रितिक रौशन ने इस गाने में अपनी बेहतरीन डांसिग का प्रदर्शन किया है।
तू मेरी गाने की सफलता के बाद बैंग बैंग का दूसरा गाना मेहरबान कर रिलीज किया जा रहा है और इस गाने को लेकर भी फिल्म की पूरी टीम बेहद उत्साहित है। फिल्म के ट्रेलर को देखखर ही लोगों को ये तो अंदाजा हो गया था कि बैंग बैंग एक बहुत ही एंटरटेनिंग फिल्म होने वाली है। धू्म, किक के बाद अब बैंग बैंग मे भी बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
रितिक के एक्शन की तारीफ तो बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स भी कर रहे हैं। सभी को पूरा यकीन है कि बैंग बैंग भी साल 2014 की सफल फिल्मों में शामिल होने वाली है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5Uls9v1nnss?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












