फिल्म बैंग-बैग में ऋतिक कहेंगे कैटरीना से 'तू मेरी'
मुंबई। फैंस के दिलों पर राज करने वाले ऋतिक और कैटरीना की फिल्म बैंग-बैंग का एक गाना तू मेरी रिलीज हो गया है। गाने का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया है, गाने के बोल हैं 'तू मेरी' इससे पहले कल इसका पोस्टर जारी किया गया था जिसमें फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रहीं हैं।
ऋतिक और कैटरीना पर फिल्माया गया यह गाना डांसिंग नंबर है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि ऋतिक के फैंस को इस बार शानदार डांस देखने को मिलेगा। गाने में कैटरीना रेड हॉट ड्रेस में रितिक संग स्टेप से स्टेप मिला रही हैं। गाने के बोल, म्यूजिक, बीट्स, बैकग्राउंड डांस सब कुछ मजेदार है। पार्टी सांग्स में जल्द ही जगह बनाने वाले इस डांसिंग सांग्स को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है और विशाल ने इसे गाया है।
गौरतलब है कि बैंग बैंग में ऋतिक के अपोजिट अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आयेंगी। झलक में मारधाड़, विस्फोटों और दमदार एक्शन दृश्यों की भरमार है। निर्देशित 'बैंग बैंग' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन-रोमांटिक फिल्म बतायी गयी है। 'बैंग बैंग' 2 अक्तूबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5Uls9v1nnss?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
