रितिक कैटरीना की हॉट जोड़ी कह रही है बैंग-बैंग- सॉंग रिव्यू
जिदंगी ना मिलेगी दोबारा में इस जोड़ी के रोमांटिक सीन्स इतने पसंद किये गये कि उसके बाद से दर्शक इस जोड़ी को दोबारा परदे पर देखने को बेताब हो उठे। आखिरकार एक बार फिर से बैंग बैंग फिल्म से रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की ये हॉट जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है। रितिक रौशन और कैटरीना कैफ के फैंस तो फिल्म के टीजर को देखकर ही इतने खुश हो गये कि टीजर ने ही यू ट्यूब पर कई नये रिकॉर्ड तोड़ दिये।
उसके बाद फिल्म के दो गाने मेहरबान हुआ और तू मेरी रिलीज हुए जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया। हाल ही में बैंग बैंग का टाइटल ट्रैक बैंग बैंग रिलीज किया गया जिसे रितिक रौशन और कैटरीना कैफ ने मिलकर रिलीज किया और उनका साथ दिया फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने। बैंग बैंग का टाइटल ट्रैक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में वो सबकुछ है जो कि रितिक रौशन के किसी भी गाने से लोग उम्मीद करते हैं और जो किसी भी गाने को हिट बनाने के लिए आवश्यक है।
कैटरीना के सेक्सी मूव्स, रितिक की हॉट बॉडी, रितिक का बेहतरीन डांस और साथ ही रितिक द्वारा अपने गुरु माइकल जैक्सन को दिया गया ट्रिब्यूट इस गाने को और भी बेहतरीन बनाता है। आइये जानते हैं कितनी बैंग बैंग है इस गाने में।


Click it and Unblock the Notifications











