..................... Hrithik and Katrina launched Bang Bang title track - Hindi Filmibeat

बैंग बैंग का सॉंग लॉंच- रितिक ने कैटरीना से कहा 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

रितिक रौशन और कैटरीना कैफ की दोस्ती को लेकर पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ कहा गया, कई सुर्खियां बनीं, लोगों ने यहां तक कहा कि रितिक और सुजैन के रिश्तों में आई दरार के पीछे कहीं ना कहीं रितिक व कैटरीना की करीबी दोस्ती भी जिम्मेदार है। लेकिन इन खबरों का रितिक या कैटरीना पर कोई असर नहीं हुआ। वो कल भी अच्छे दोस्त थे और आज भी। इसी खूबसूरत दोस्ती का नजारा देखने को मिला हाल ही मे बैंग बैंग के टाइटल ट्रैक के लॉंच के दौरान।

रितिक व कैटरीना ने निर्देशक सिद्धार्थ के साथ मिलकर अपनी फिल्म बैंग बैंग के टाइटल ट्रैल का लॉंच किया और ईवेंट के ही दौरान जब वनइंडिया की रिपोर्टर ने रितिक से पूछा कि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में इतनी खूबसूरत कैमिस्ट्री दिखाने के बाद बैंग बैंग में कितना सहज थे आप दोनों एक दूसरे के साथ। तो इसपर रितिक ने कहा कि जितना वक्त साथ में बिताएंगे उतना ही कंफरटेबल होते जाएंगे। जाहिर है हम अभी तक अच्छे दोस्त हो गये हैं तो कंफरटेबल तो थे ही।

उसके बाद अपनी व कैटरीना की दोस्ती के लिए रितिक ने अमिताभ बच्चन की पुरानी फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे भी गाया। आइये जानते हैं और क्या क्या हुआ बैंग बैंग के इस लॉंच पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X