कैटरीना-रितिक का लिपलॉक

कैफ ने कभी यह बात कही थी कि वह ऑन स्क्रीन किसिंग सीन नहीं कर सकतीं। खासतौर से लीपलॉक। लेकिन जिंदगी न मिलेगी दोबारा में उन्होंने रितिक रोशन के साथ लीपलॉक सीन किया है। कट्रीना के लिए यह पहला किसिंग सीन अनुभव होगा। हालांकि रितिक ने तो इससे पहले किसिंग सीन दिया है। फिल्म काइट्स में वह बारबरा मोरी के साथ लीपलॉक करते नजर आये थे।
खबर है कि जोया नहीं चाहती हैं कि फिलहाल इस बारे में खबरें बाहर जायें। इसलिए उन्होंने कैट और रितिक दोनों को इस पर कुछ भी न कहने से मना किया है। जोया ने एक जुनून गाने में भी बहुत सारी चीजें संपादित कर दी है। अब देखना यह है कि कट्रीना रितिक के किस का क्या होता है। हालांकि रितिक ने जोया को कहा है कि एक जुनून की बजाय बाकी किसी गाने को संपादित किया जाये।क्योंकि एक जुनून में सारे किरदार नजर आ रहे हैं। तो अब देखना यह है कि अंततः फिल्म में वह किसिंग सीन रहता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











