फिल्म प्रमोशन के लिये लखनऊ आए रितिक, अभय, फरहान और कैटरीना

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जिदगी ना मिलेगी दोबारा के प्रोमोशन के लिये फिल्म के कलाकार रितिक रोशन, अभय दयोल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और काल्की कोचालिन राजधानी लखनऊ आए। कैटरीना ने बताया कि फिल्म में उनका बेहरीन रोल है जो दर्शकों को काफी पसंन्द आएगा। शार्ट टी-शर्ट में मौजूद रितिक रोशन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साफ्ट ड्रिंक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं ने भी इन कलाकारों से मुलाकात की।
रितिक ने बताया कि फिल्म आगामी 15 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के बारे में रितिक का कहना है कि फिल्म युवाओं को आर्कषित करेगी और फिल्म युवाओं में एक अत्म विश्वास भरती है ताकि वे कसी भी स्थिति से निपट सकें। उन्होंने कहा कहानी तीन दोस्तों की है जो अपनी कल्पना को सच में बदलने के लिये बेहद रोमांचक खेलों का अनुभव करते हुये जिदगी की बेबाक खोज करने निकल पडते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म में टमाटरों को लेकर फिल्माया गया गीत उन्हें बेहद पसंद है जिसकी शूटिंग करने में उन्हें बहुत मजा आया। अभिनेता अभय दयोल ने कहा कि फिल्म बेहद रोमांचक अंदाज में कुछ अलग हटकर करने को प्रेरित करती है। अभय का कहना है कि फिल्म लोगों में डर से बाहर निकलते हुये चुनौतियों से जुझने का जज्बा भर देती है। अभय दयोल ने कहा कि तीन दोस्तों की भूमिका में वह खुद तथा रितिक रोशन और फरहान अख्तर हैं।
शादी के बाद नायिकाओं के कैरियर काफी प्रभावित होता है और वह पर्दे से दूर हो जाती है। इस पर रितिक ने कहा कि यह फैसला तो दर्शक लेते हैं हालांकि कई बार देखा जाता है कि नायिकाओं के दर्शकों की संख्या कुछ कम हो गयी लेकिन इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित और काजोल के भी उदाहरण हैं जिनकी शादी के बाद भी दर्शकों की संख्या में कोई फर्क नहीं पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











