अग्निपथ टीम की वापसी लेकिन पीसी गायब?
लेकिन जहां इस फिल्म से लोग सोच रहे हैं कि यह अग्निपथ जैसी बड़ी हिट हो वहीं दूसरी ओर यह बात चौंकाने वाली है कि इस फिल्म में अग्निपथ वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नहीं है बल्कि उनकी जगह कैटरीना कैफ आ गयी हैं। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा होंगे।
हो सकता है इसके पीछे कारण यह हो कि फिल्म अग्निपथ में प्रियंका के अभिनय की जगह कैटरीना कैफ की आयटम नंबर ज्यादा कमाल का था जिसके कारण करण ने प्रियंका की जगह कैटरीना को ही अभिनेत्री बनाने की सोची। वैसे भी रितिक और कैटरीना का पेयर बॉक्सऑफिस पर हिट और हॉट है।
मालूम हो कि फिल्म 'शुद्धि' एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। जिसे लिखा है करण मल्होत्रा की पत्नी एकता मल्होत्रा ने। देखना दिलचस्प होगा कि कैटरीना-रितिक को लोकर करण जौहर रितिक-प्रियंका वाला जादू दोहरा पाते हैं कि नहीं और शुद्धि, अग्निपथ की तरह बड़ी हिट होती है कि नहीं? फिल्म की शूंटिग जल्द ही शुरू होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












