यूरोप जाने की प्लानिंग कर रहे हैं रितिक

इस दौरान वो अपनी पत्नी सुजैन और बच्चों के साथ छुट्टियों पर जाना चाह रहे हैं। हालांकि वे कहां जाएंगे यह अब तक नहीं बताया है लेकिन रितिक यूरोप जा सकते हैं।
रितिक के करीबी दोस्त शाहरुख और डायरेक्टर करन जौहर ने भी उन्हें हॉलीडे पर जाने की सलाह दी है। बहरहाल शो के प्रोड्यूसर्स जल्द ही 'जस्ट डांस सीजन टू' शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने रितिक से बात भी कर ली है। लेकिन वो अभी इतना थक चुके हैं कि फिलहाल रितिक काम करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। हां ये हो सकता है कि वो छुट्टियों से आकर इस बात पर विचार करें।
हम आपको बता दें कि 'जस्ट डांस' की कुल रेटिंग 3.3 थी और ओपनिंग रेटिंग 4.7 थी जो इस साल के सबसे उच्चतम आंकड़े हैं। इस सफलता को देखते हुए ही प्रोड्युसरो ने जल्द ही इस शो का दूसरा सीजन शुरू करने का निर्णय ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











