ऋतिक बेवकूफ है, कंगना को ऋतिक के लिए Erotomania है - अर्णब गोस्वामी के लीक वाट्सएप चैट
अर्णब गोस्वामी के लीक हुए वॉट्सएप चैट ने फिलहाल देश में सनसनी मचा रखी है। इन चैट्स में साफ है कि अर्णब गोस्वामी के BARC चीफ से रिश्ते कुछ ज़्यादा ही खास थे। इतना ही नहीं, पुलवामा अटैक के बाद अर्णब गोस्वामी ने टीआरपी बढ़ने का जश्न भी मनाया। लेकिन अब उनकी ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के रिश्ते के बारे में बातचीत वायरल हो रही है।
दरअसल, उस समय अर्णब गोस्वामी इकलौते थे जिन्हें ऋतिक रोशन ने इंटरव्यू दिया। पार्थो ने अर्णब से पूछा कि ऋतिक ने ऑफ कैमरा क्या बताया। इस पर अर्णब का कहना था - ऋतिक ने कहा कि वो एक ही कमरे में कंगना से कभी मिला तक नहीं है।

अर्णब ने ऋतिक रोशन का इंटरव्यू लेने के बाद उन्हें Dumb बताया और कंगना रनौत को erotomania से ग्रसित बताया। जब पार्थो ने पूछा कि erotomania क्या होता है तो अर्णब ने बताया कि कंगना, ऋतिक के प्रति कामोन्माद से ग्रसित है।
हालांकि दोनों ने चर्चा करते हुए ये निष्कर्ष निकाला कि कंगना ने इस बार लिमिट पार कर दी है और उसका करियर अब खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि उस दौरान, ऋतिक रोशन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कंगना रनौत के खिलाफ कई ईमेल्स लीक किए थे।

ईमेल हुए थे लीक
इन ईमेल में कंगना ने ऋतिक पर बार बार प्यार जताने की कोशिश की है लेकिन अगर इन चिट्ठियों को ध्यान से पढ़ा जाए तो समझ आता है कि कहीं ना कहीं वो जानती थीं कि सामने कोई है ही नहीं जिससे वो बात कर रही हैं! ऋतिक ने बताया था कि कंगना रनौत ने उन्हें 1499 ईमेल लिखे थे।

सच है या सपना
कभी कभी मैं सोचती हूं कि हमारा रिश्ता है भी या मैं बस किसी भ्रम में जी रही हूं। डरती हूं कि किसी दिन ये सपना टूट जाएगा तो क्या होगा। क्या तुम सच में हो या मैं किसी ऐसे शख्स से बात कर रही हूं जो है ही नहीं!

हमारे रिश्ते का नाम
जब हम सच में डेट करने लगेंगे तो मैं तुम्हारे बारे में यूं ही किसी अखबार या मीडिया वाले से नहीं जानना चाहती हूं। इससे मैं कन्फ्यूज़ हो जाती हूं हमारे रिश्ते के बारे में।

मैं बीमार हूं
मैंने फिर तुम्हारा नया गाना देखा...बेहतरीन है। आज कल मैं थोड़ी परेशान हूं...मुझे लगता है कि मुझे एस्पर्गर सिंड्रोम है। इसके 98 परसेंट लक्षण हैं मुझमें। तुम्हें समय मिले तो इस बीमारी के बारे में थोड़ा पढ़ना।

कुछ तो कहो
मेरे लिए बहुत ही मुश्किल होता है जब तुम कुछ भी कहते नहीं हो। बस चुपचाप मेरी सारी बातें सुन लेते हो पर कभी भी कोई भी जवाब नहीं देते हो।

हमारी पहली मुलाकात
बेबी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आज हम पहली बार मिले। मैं शाहरूख के घर के बाहर आधा घंटे जाम में फंसी रही। अब बेड पर लेटी हूं। मुझे याद नहीं मैंने तुम्हें क्या क्या कहा। मेरे पेट में तितलियां उड़ रही है। पता नहीं जब हम पहली बार करीब आएंगे तो क्या होगा।

मैं तुम्हारा घर सजाऊंगी
तुम अपने नए घर में कब शिफ्ट हो रहे हो? तुम्हारा पूरा घर और किचन मैं सेट करूंगी। तुम्हारे नए स्टाफ को भी मैं सिखाउंगी कि तुम्हारे लायक काम कैसे करना है।

क्या कहूं, क्या ना कहूं!
अच्छा ही हुआ आज तुमने फोन नहीं उठाया। मैं इतनी नर्वस थी कि तुमसे क्या बात करती समझ ही नहीं आता। मैं तुमसे पहली बार क्या बात करूं। बस मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

केवल तुम्हारे बारे में पढ़ती हूं
सुबह उठते ही सबसे पहले तुम्हारे बारे में गूगल करती हूं। तुम्हारे बारे में एक भी खबर मेरा दिन बना देती है। पता नहीं ये सिलसिला कब बंद होगा।

कैटरीना के कारण
कुछ इंटरव्यू में कंगना रनौत ने यहां तक कह डाला था कि उनका और ऋतिक रोशन का रिश्ता कंगना रनौत के कारण टूटा है। वहीं ऋतिक ने उनसे जुड़े ईमेल्स का पूरा जत्था पुलिस को दिया था और साबित किया था कि उन्होंने किसी भी मेल का जवाब नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications