रितिक से मिलने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी
रितिक रौशन की सफलता पूर्वक ब्रेन सर्जरी हो जाने के बाद से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावाड़ा अस्पताल में लगने लगा है। हर कोई रितिक रौशन से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता है। रितिक रौशन वैसे भी हमेशा से ही सभी के चहेते रहे हैं। रितिक रौशन ने हमेशा से सभी की मदद की है और उन्हें उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए मदद की है। रितिक रौशन के साथ उनकी पत्नी सुजैन खान रौशन और उनके पिता राकेश रौशन भी हिंदुजा अस्पताल में मौजूद थे। राकेश रौशन का फोन पहले तो सुबह करीब आठ बजे से ही ऑफ था लेकिन बाद में उन्होंने जानकारी दी कि रितिक रौशन का ऑपरेशन शाम के वक्त होगा। इसके अलावा रितिक ने भी अपने फेसबुक फैन पेज पर अपने फैन्स को अपने ऑपरेशन की जानकारी दी।
रितिक रौशन की सर्जरी के दौरान उनके सभी फैन्स उनकी सलामती के लिए दुआ मांगते रहे। रितिक रौशन की सर्जरी कुशलता पूर्वक हो जाने के बाद उनकी पत्नी सुजैन खान ने सभी फैन्स को धन्यवाद कहा कि उन्होंने रितिक की सलामती के लिए इतनी दुआएं मांगी। सुजैन खान के अलावा रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन ने भी सभी को धन्यवाद कहा। बताया गया कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिगं के दौरान ही रितिक रौशन को चोट लगी थी और उस वक्त उन्हें पता नहीं चला। लेकिन बाद में जब उनके सिर में लगातार दर्द उठना शुरु हुआ और उन्होंने अपने सर का स्कैन कराया तो पता चला कि उनके सिर में ब्लड क्लॉट बन चुका है।
उसके बाद तुरंत ही रितिक रौशन ने इसके लिए सर्जरी कराने का फैसला किया और पिछले करीब दो महीनों से रितिक रौशन इस सर्जरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। पहले तो वो चाहते थे कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के बाद वो सर्जरी कराएं लेकिन फिर फिल्म को आगे के लिए पोस्टपोन करके उन्होंने अपनी सर्जरी कराने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications











