बैंग बैंग को शूट करते हुए रितिक को सिर में लगी चोट: राकेश रोशन
हालांकि आज एशिया का सबसे सेक्सी मैन अस्पताल में जरूर है लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेता रितिक रोशन की, जिनकी रविवार को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में ब्रेन सर्जरी हुई है। रितिक के सिर में खून का एक थक्का जमा था जिसे निकालने के लिए डॉक्टरों ने उनका आप्रेशन किया है।
रितिक के पापा और फिल्ममेकार राकेश रोशन ने मीडिया को बताया कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग के दौरान रितिक को एक स्टंट करना था जिसके कारण उसके सिर में चोट आयी थी, लेकिन तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रितिक को इतनी गंभीर रूप से समस्या हो जायेगी। हम ऊपरवाले का शु्क्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने वक्त पर ही इस समस्या से मुक्त कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक रितिक को थोड़ा आराम की जरूरत है, इसके लिए उन्हें टेंशन फ्री रहने की सलाह दी गयी है। अगर सबकुछ नार्मल रहा तो रितिक को बुधवार को छुट्टी मिल सकती है। लेतिन उन्हें अभी लंबा बेडरेस्ट करना होगा।
गौरतलब है कि सात जुलाई की शाम को रितिक को हिदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित, 'बैंग-बैंग' में कटरीना कैफ और रितिक मुख्य भूमिका में हैं। यूरोप भर में फिल्माई जा रही इस फिल्म को कुछ बहुत अच्छे स्ंटट दृश्यों की जरूरत थी।
रितिक के लिए उनके फैंस भी काफी परेशान थे लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब उनका चहेता सितारा पूरी तरह से ठीक है।
आईये आपको बताते हैं कुछ बाते रितिक के बारे में..


Click it and Unblock the Notifications











