अग्निपथ के सेट पर रितिक हुए घायल

यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है जिसका निर्देशन करण मलहोत्रा कर रहे हैं। करण ने रितिक की हालत देखते हुए इस फिल्म के काम को अभी रोक दिया है क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें 15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
सूत्र की माने तो रितिक को इस फिल्म के एक सीन में एक फाइटर से लडना था जिसका वजन लगभग 110 किलो ग्राम था। रितिक को उसे उठाकर पटकना था। रितिक ने उस सीन में जान डालने के लिए किसी की हेल्प नहीं ली और खुद ही 110 किलो ग्राम भारी इंसान उठा लिया।
यह सीन आसानी से पूरा कर लिया गया लेकिन बाद में रितिक के पीठ में असहनीय दर्द होने लगा इसके चलते आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में रितिक के पिता राकेश रौशन का कहना है कि रितिक ने बिना किसी आराम के काफी काम कर लिया है जिसके चलते उन्हें थकान हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











