रितिक ने अग्निपथ में हर पल नई चुनौती का सामना किया
फिल्म अग्निपथ की रीमेक से अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत करने वाले करण मल्होत्रा का मानना है कि फिल्म के एक्टर रितिक रोशन के सामने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हर पल एक नई चुनौती आई।
जब करण मल्होत्रा ने रितिक को अग्निपथ फिल्म के लिए लिया उसी समय उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई विजय दीनानाथ चौहान को नहीं बल्कि अपने तरीके से किरदार को जिंदा करेंगे। डायरेक्टर का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे और रितिक के रिलेशन काफी अच्छे हो गए है।
अपनी बात पूरी करते हुए करण ने कहा कि रितिक ने पूरी फिल्म के लिए काम किया। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमा घरों दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications