मालद्वीव पहुंचे रितिक-बारबरा

बारबरा मूरी 'काइट' को बढ़ावा देने के लिए भारत दौरे पर आईं है । मेक्सिको की अभिनेत्री बारबरा मूरी फिलहाल रितिक रोशन के साथ मालद्वीव में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रितिक और उनकी पत्नी सुजान ने सोमवार को बारबरा के मुंबई पहुंचने पर उनकी मेजबानी की।
मूरी के भारत दौरे के बारे में फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कहा, "हम बारबरा की मौजूदगी को लेकर गैर जरूरी हो-हल्ला नहीं मचाना चाहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमने 'काइट' के लिए बारबरा को केवल इसलिए हस्ताक्षर नहीं किया था कि वह एक विदेशी अदाकारा हैं। वो केवल एक खुबसूरत लड़की ही नहीं है बल्कि एक बेहतर कलाकार भी हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











