..................... Hrithik Roshan Sussanne Roshan divorce put Arjun marriage in trouble - Hindi Filmibeat

रितिक सुजैन के तलाक की आग अर्जुन के घर तक भी पहुंचेगी!

Hrithik Roshan Sussanne Roshan divorce put Arjun marriage in trouble
बॉलीवुड के खूबसूरत और प्यार भरे कपल रितिक रौशन और सुजैन खान ने अपना 17 साल पुराना रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला किया है। रितिक रौशन और सुजैन रौशन दोनों ही एक मेड फॉर इच अदर नज़र आते थे और ये दोनों के बचपन का प्यार था। लेकिन आखिर जमाने की नज़र लगी और ये खूबसूरत रिश्ता एक सपने की तरह टूट गया। रितिक रौशन अभी भी सुजैन के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूक रहे। वो लगातार अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये ये बात अपने फैंस तक पहुंचा रहे हैं कि उनका पहला प्यार सुजैन थीं और वो हमेशा सुजैन से ही प्यार करते रहेंगे। रितिक रौशन का घर तो इन चिंगारियों में झुलस ही रहा है लेकिन साथ ही अब ये आग अर्जुन रामपाल के घर में भी कुछ तमाशा करने वाली है ऐसे आसार नज़र आ रहे हैं।

खबर के अनुसार रितिक रौशन सुजैन रौशन के तलाक के पीछे मुख्य वजह है रितिक रौशन का बारबरा मूरी के साथ अफेयर और सुजैन रौशन का अर्जुन रामपाल के साथ अफेयर। दोनों के अफेयर के चलते ये सालों पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर खड़ा है। अर्जुन रामपाल जो कि अपने परिवार के साथ एक शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे थे उनपर भी इस तलाक का ठीकरा फोड़ा गया है। इस बात पर अर्जुन ने अपनी सफाई जरुर दी है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उन्हें इस खबर में ना लपेटा जाए। लेकिन मीडिया इस बात की खोजबीन में लगी है कि सुजैन के साथ अर्जुन की इनवॉल्वमेंट आखिर किस हद तक थी।

अगर अर्जुन का इस केस में किसी भी तरह का इनवॉल्वमेंट सामने आया तो अर्जुन की पत्नी भी अपने पति के खिलाफ खड़ी हो सकती हैं। इस तरह से एक साथ दो परिवार के टूटने की नौबत भी आ सकती है। लेकिन फिल्हाल जब तक किसी को यकीन नहीं है और ना ही किसी के पास कोई सबूत है तो तब तक अर्जुन सेफ हैं। लेकिन उन्हें भी आने वाले तूफान के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X