प्रियंका-रितिक की जिंदगी का एक ही कड़वा सच 'कांट मेक यू लव मी'

प्रियंका चोपड़ा की पहली एलबम एक्सोटिका ने तो इंटरनेशनल मार्केट में काफी धूम मचाई और अब उनकी दूसरी एलबम के आई कांट मेक यू लव मी गाने ने भी देश से लेकर विदेशों तक लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। आम लोगों की तो छोड़िये खुद बॉलीवुड स्टार रितिक रौशन तक इस गाने के फैन हो गये हैं और उन्होंने गाने को प्रमोट करते हुए ट्वटी भी किया है कि इस गाने ने उन्हे भी थिरकने पर मजबूर कर दिया है। रितिक ने ट्वविटर पर लिखा है कि प्रियंका के इस गाने आई कांट मेक यू लव मी ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्हें ये गाना बेहद पसंद आया है।

अब प्रियंका ने ये गाना बतौर सिंगल सिंगर इसे अपना पहला गाना इसलिए चुना क्योंकि वो बचपन से इस गाने से प्रभावित रही हैं। प्रियंका ने बताया कि वो काफी पहले से ही इस गाने से प्रभावित रही हैं। ऐसे में लोगों ने कहा कि प्रियंका ने ये गाना इसलिए चुना क्योंकि कहीं ना कहीं ये उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। प्रियंका और शाहरुख के रिश्ते को भी इस गाने से जोड़ा गया। अब रितिक रौशन जो कि लगभग प्रियंका जैसी ही कश्ती में सवार हैं उन्हें भी ये गाना इतना ही पसंद आ रहा है तो ये तो वाकई काफी इंटरेस्टिंग है।

रितिक रौशन भी पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। अपने बचपन के प्यार से शादी करने के सालों बाद वो अलग हो गये और लाख कोशिशों के बाद भी वो अब अपने प्यार को वापस पाने में नाकाम रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सुजैन रौशन की जिससे रितिक रौशन इतना प्यार करते हैं कि वो उन्हें कभी भी अपनी जिदंगी से नहीं अलग करना चाहते थे। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही फैसला किया।

खैर अब तो रितिक की जिंदगी का भी यही सच है कि वो सुजैन को खुद से प्यार करने को मजबूर नहीं कर सकते। यानी वो भी यही गाना गाएंगे आई कांट मेक यू लव मी। अब इस दुख भरी बात को जिस सेक्सी अंदाज में प्रियंका ने कहा है उसे सुनकर तो रितिक का प्रभावित होना लाजिमी ही था। तो चलिये जरा आप भी इस दुख भरे सेक्सी गाने को सुनिये और अपनी जिंदगी के किसी ऐसे शख्स को याद करिये जिसे आप कह सकें कि आई कांट मेक यू लव मी।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/P4_fDMnpDls?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X