रितिक रौशन लौटे घर, धर्मेंद्र-श्रीदेवी दे रहे हैं हिदायतें
रितिक रौशन हाल ही में अपनी ब्रेन सर्जरी के बाद अपने घर वापस लौटे हैं। रितिक रौशन के घर वापस आते ही उन्हें हिदायतें मिलनी शुरु हो गयीं हैं। अपने घर के बड़ों से साथ ही बॉलीवुड के दिग्गजों की तरफ से रितिक रौशन को आराम करने और साथ ही किसी भी तरह का स्ट्रेस ना लेने की हिदायतें दी जा रही हैं। रितिक रौशन को डॉक्टरों की तरफ से चार हफ्तों तक आराम करने को कहा गया है और साथ ही उन्हें इस दौरान फिल्म की शूटिगं करने या फिर किसी भी तरह का कुछ फिजिकल टास्क करने से मना किया गया है। रितिक रौशन को कल सुबह ही करीब 11 बजे के करीब राकेश रौशन अस्पताल से डिस्चार्ज कराके घर ले गये थे। रितिक रौशन की पत्नी सुजैन उनके ऑपरेशन के दौरान लगातार उनके साथ बनी रही थीं।
रितिक रौशन की सर्जरी के बाद बॉलीवुड के धर्मेंद्र पाजी जो कि इस वक्त अमेरिका में किसी शादी में शरीक होने गये हैं ने रितिक को अमेरिका से फोन करके उनकी तबियत के बारे में पूछा और साथ ही कहा कि वो अब किसी भी तरह के स्टंट करते समय बेहद सावधानी बरतें। रितिक रौशन के दिमाग में ये खून का क्लॉट भी बैंग बैंग फिल्म के लिए किसी स्टंट के दौरान ही सिर पर चोट लगने की वजह से बना था। रितिक रौशन के पिता राकेश रौशन ने खुद ये बात मीडिया को बताई थी। चूंकि ये सर्जरी कुछज्यादा सीरियस नहीं थी इसलिए इस सर्जरी को उन्होंने इंडिया में ही कराई वरना उन्हें सर्जरी के लिए विदेश भी जाना पड़ सकता था।
फिल्हाल रितिक रौशन अब काफी बेहतर हैं और मीडिया के सामने जल्द ही वापस आएंगे। कल सुबह अस्पताल से निकलते समय रितिक नाचते हुए बाहर निकले और उनके चेहरे पर वहीं पुरानी स्माइल मौजूद थी। रितिक रौशन ने बाहर आकर कहा कि वो अब ठीक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











