पठान में विलेन जॉन अब्राहम का कैसा होगा लुक, एक्टर ने खुद दे डाली अपने किरदार की सबसे बड़ी जानकारी!

साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म शामिल है। जिसकी तैयारियों में शाहरुख खान इन दिनों जुटे हुए है।साल 2018 में आखिरी बार शाहरुख खान जीरो फिल्म में नजर आए थे।इस फिल्म को फैंस व क्रीटिक्स का बढ़िया रिस्पॉन्स नहीं मिला था और अब किंग खान करीब 4 साल के बाद बॉक्स ऑफिस से पठान से दहाड़ने वाले हैं। अब ये फिल्म कैसी होगी और क्या दर्शकों को पसंद आएगी ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

लेकिन पठान फिल्म की चर्चा ज्यादा इसीलिए भी हो रही है क्योंकि इस फिल्म में विलेन की भूमिका में जॉन अब्राहम नजर आएंगे। अभी तक यशराज फिल्म्स की पठान के एक्टर ने ऑफिशियल तौर पर सामने आकर अपने रोल को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की है।

John Abraham

अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हाल में ही जॉन अब्राहम ने स्वीकार किया कि वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान का हिस्सा हैं। एक एंटरटेमेंट पोर्टल के मुताबिक, जॉन अब्राहम जो कि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म, सत्यमेव जयते 2 के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर पर नेटिज़न्स द्वारा दिए गए रिएक्शन को पढ़ते दौरान जॉन अब्राहम ने पठान पर भी रिएक्ट कर डाला।

जी हां, मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी सत्यमेव जयते 2 में जॉन शर्टलेस अवतार में नजर आए हैं। इसे लेकर एक यूजर ने सवाल किया। तो जॉन अब्राहम ने बताया कि वह पठान, एक विलेन रिटर्न्स और अटैक में भी अपनी शर्टलेस नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X