Revealed- पठान में कैसा होगा जॉन अब्राहम का किरदार? सिद्धार्थ आनंद ने किया बड़ा खुलासा!

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और कई विवाद भी इसको लेकर सामने आ चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 'पठान' भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाी है। 'पठान' यशराज फिल्म्स की एक विजुअली शानदार एक्शन फिल्म है। इस फिल्म से लगातार कई तरह की जानकारियां अभी तक सामने आती रही हैं लेकिन इस वक्त इस फिल्म के विलेन को लेकर कुछ खास पता चला है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता जॉन अब्राहम की जोकि शाहरुख खान से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। जॉन के किरदार से ये खुलासा हुआ है कि वो कितने धमाकेदार विलेन होंगे और उनका किरदार कैसा होगा।
बता दें कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम जिम (Jim) होने वाला है। इसको लेकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा करते हुए कहा है कि, "मैंने हमेशा इस बात पर भरोसा किया है कि खलनायक का किरदार नायक की तुलना में काफी बड़ा होना चाहिए।
विलेन जब बड़ा होगा तभी उनके बीच की खींचतान शानदार हो सकती है। और जब शाहरुख खान जॉन अब्राहम से भिड़ते हैं तो हमारे बीच एक असाधारण लड़ाई होती है!" ऐसा कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखने वाले हैं।
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं। पठान के गाने बेशरम रंग के विवादों में जाने के बाद कई तरह की खबरें आईं थीं और लोगों ने कहा था कि इस फिल्म का बायकॉट किया जाता चाहिए। शाहरुख खान की ये फिल्म पठान 25 जनवरी साल 2023 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











