मैं शादी के पहले प्रेगनेंट हो जाऊं तो? बेटी आलिया के इस सवाल पर अनुराग कश्यप ने दिया ऐसा जवाब!
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया अक्सर चर्चा में रहते हैं। किसी ना किसी कारण देखा जाता है कि वो सोशल मीडिया एक विषय बने रहते हैँ। चाहें वो ट्रोलिंग हो या फिर बेबाक सवाल और जवाब। लेकिन इस समय जिस बात को लेकर ये दोनों चर्चा में आए हैं वो कुछ अलग है। दरअसल अनुराग कश्यप से बेटी आलिया ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसकी उम्मीद शायद ही उन्होने की होगी।
इस सवाल में सेक्स, शादी से पहले प्रेगनेंसी और शराब पीने जैसी बातें थीं। गौरतलब है कि आलिया ने पापा अनुराग से पूछा था कि अगर उनको पता चले है कि मैं शादी के पहले प्रेगनेंट हूं तो उनका क्या रिएक्शन होगा?

दरअसल आलिया का एक यूट्यूब चैनल है और वो इसपर पापा अनुराग कश्यप का इंटरव्यू ले रहीं थीं। शादी से पहले प्रेगनेंसी के सवाल पर अनुराग कश्यप ने कहा कि..

दिया ऐसा जवाब
'ये मैं तुमसे ही पूछूंगा कि क्या तुम ये चाहती हो। तुम जो भी चाहोगी मैं उसी को मानूंगा और तुम्हें यह बात पता है। तुम्हारे फैसले के साथ रहूंगा। मैं तुम्हें यह भी बताऊंगा कि तुम्हें इसकी कीमत भी चुकानी होगी मगर लेकिन साथ तो रहूंगा।'

शांत लड़का है
इसके अलावा अपनी बेटी आलिया के बॉयफ्रेंड को लेकर अनुराग ने कई बातें की थीं। उनका कहना था कि वो काफी अच्छा और शांत लड़का है।

बेटी को ट्रोल किया
इसके अलावा दोनों ने कई मुद्दों पर बात की थी। कुछ महीनों पहले अनुराग कश्यप इस बात को लेकर काफी नाराज हुए थे कि उनकी बेटी को ट्रोल किया जा रहा था।

शिकायत की थी
ये मामला इतना बढ़ गया था कि उनको सोशल मीडिया पर रेप की धमकी तक मिल रहीं थीं और अनुराग ने इसकी शिकायत की थी।

गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप एक फिल्ममेकर हैं और उन्होने गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी धमाकेदार फिल्म बनाई है जो कि आज भी पसंद की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications