Phone Bhoot ट्रेलर पर कैसा रहा विकी कौशल का रिएक्शन! Katrina Kaif का खुलासा

Recommended Video
अभिनेत्री कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे। बता दें कि आज ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना कैफ ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए हैं और अपने पति और एक्टर विकी कौशल को लेकर एक खुलासा किया है। जी हां, उन्होने बताया कि भूत पुलिस का ट्रेलर देखने के बाद उनका रिएक्शन कैसा था।
कैटरीना कैफ ने बताया, ''विकी कौशल को ट्रेलर काफी पसंद आया है। उन्होने जैसा रिएक्शन दिया है वो हमें और भी कॉंफिडेंस और खुशी देता है।'' उनके इस रिएक्शन से इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है।
इसके अलावा एक सवाल का जवाब देते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि, ''मैं कभी हॉरर फिल्में नहीं देखतीं हूं, मुझे भूतों से बहुत डर लगता है।'' उनसे पूछा गया था कि वो बॉलीवुड में किसको डराना चाहतीं हैं?
इसपर जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा कि, ''प्रियंका चोपड़ा को डराना चाहतीं हूं... मैं जानना चाहती हूं कि प्रियंका इतना काम कैसे कर लेती हैं।'' बात करें सिद्धांत चतुर्वेदी की तो उन्होने कहा कि, ''इस फिल्म में काफी मस्ती है और हम तीनों ने काफी मस्ती की है।
कॉमेडी के लिए जो एक केमेस्ट्री चाहिए होती है, सभी एक्टर्स के बीच तो वो हम तीनों में शुरु में ही सेट हो गई थी। इसके बाद तो हम खेल रहे थे, हमें लाइन्स मिल जाती थीं तो हम उसको और भी अच्छा करने की कोशिश करते थे। हमें इस फिल्म को करने में काफी मजा आया।'' फिलहाल फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











