घर बैठे सलमान खान की राधे देखने के लिए खर्च करने होंगे 249 रुपये, जानें कब-कहां देखें 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड'

सलमान खान ने पिछले साल कोरोना की वजह से सिनेमाघरों की हालत को देखते हुए 13 मई को थिएटर में अपनी फिल्म राधे को रिलीज करने का ऐलान किया था। कोरोना ने थिएटर मालिकों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में देशभर के थिएटर मालिकों ने सलमान खान से रिक्वेस्ट की थी कि वह राधे फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करें, क्योंकि उनपर बड़ा सकंट आन पड़ा है, उनकी नौकरी व भविष्य खतरे में हैं।

ऐसे में राधे की रिलीज डेट का ऐलान सिनेमाघरों के साथ हुआ। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से खेल बिगाड़ दिया। कोरोना की दूसरी वेव पिछली बार से भी खतरनाक निकली, विश्व में सबसे ज्यादा असर भी भारत में देखने को मिला। कोरोना की वजह से आए दिन दर्दनाक तस्वीरें देखने को मिलती ही हैं।

Radhe

ऐसे में राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के लिए भाईजान सलमान खान ने नया पैतरा निकाला। जिससे अपना वादा भी उन्होंने पूरा किया और अपनी जेब भी ढीली नहीं होने दी। ये तरीका था राधे को सिनेमाघर के साथ साथ ओटीटी पर रिलीज करना।

विश्वभर में राधे हाइब्रिड तरीके से रिलीज होगी। बॉलीवुड में ये शब्द अभी नया नया सा मालूम पड़ा है। लेकिन मौजूदा बाजार की हालत को देखते हुए राधे फिल्म के मेकर्स ने रिलीज का नया मॉडल अपनाया। जिससे दर्शक भी कोरोना के भयंकर असर के बीच अपने अपने घर बैठकर भाईजान की फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X