अनुराग के हंटर 303 से जानिये कैसे बढ़ाएं फैमिली!
अनुराग कश्यप हमेशा से ही हिंदी सिनेमा को अपनी फिल्मों के जरिये कुछ नया और कुछ मनोरंजकर बांटते आए हैं। हाल ही मे उन्होने हंटर फिल्म का निर्माण किया जिसका निर्देशन किया है हर्षवर्धन ने। हंटर फिल्म एक एडल्ट फिल्म है जिसमें कई सारे इंटिमेंट सीन्स डाले गये हैं। फिल्म का पहला गाना हंटर 303 रिलीज किया गया है जिसमें ये दिखाया गया है कि किसी लड़की को कैसे पटाया जाए, कैसे उसे बेडरुम तक लाया जाए।

हंटर 303 गाने में बेसिकली कुछ टिप्स दिये गये हैं। गाने के लॉंच के दौरान अनुराग से जब इस गाने गाना आपको टिप्स देगा कि कैसे आप अपना परिवार बढ़ाएं। ये बात अलग है कि वो परिवार के लोग एक ही छत के नीचे रहते हैं या नहीं। कुल मिलाकर ये फिल्म द्विअर्थी शब्दों से भरी पड़ी है और फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है।
जब अनुराग से पूछा गया कि इस गाने में दिखाये गये कितने टिप्स उन्होंने अपने जीवन में प्रयोग किये हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने कोशिश बहुत की लेकिन कभी इनका प्रयोग नहीं कर पाया। हंटर की ऑडियंस के बारे में बात करते हुए अनुराग ने कहा "जरुरी तो नहीं कि दुनिया में जितनी भी फिल्में बनें उसे सभी लोग देखें। हमारे बॉलीवुड की जो हिट फिल्में हैं उन्हें भी सिर्फ 4 करोड़ लोगों ने ही देखा है।"


Click it and Unblock the Notifications











